राजस्थान में डेढ़ साल की बच्ची की लू लगने से मौत, एक दिन में राज्य में 9 की जान गई

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

जयपुर/भरतपुर/ धौलपुर. राजस्थान में गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश में पिछले 8 दिन से पारा 50 डिग्री के आसपास है। धौलपुरशुक्रवार को सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धाैलपुर से पहले चूरू औरगंगानगर इस लिस्ट में थे। 31 मई से 7 जून के बीच प्रदेश में पारा दाे बार 50 डिग्री, दाे बार 49 डिग्री से ऊपर तथा 4 बार 48 डिग्री या इससे ऊपर रहा है।लू और गर्मी से डेढ़ साल की बच्ची झलक समेत राज्य में एक दिन में 9 लोगों की मौत हो गई।

भरतपुर शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर नगला हरचंद में दिल दहलाने वाली घटना हुई। डेढ़ साल की बालिका झलक खेलते हुए भरी दोपहरी में 12 बजे अचानक घर से पैदल ही बाहर निकल गई। करीब आधा किलोमीटर दूर खेतों में पहुंची तो लू लगने से बेहोश गिरकर वहीं गिर पड़ी। कुछ ही देर में उसकी जान चली गई।घर वाले सोचते रहे कि वह घर में ही कहीं खेल रही होगी। शाम करीब 4 बजे जब उसका पिता देवेंद्र भरतपुर स्थित बीआर ऑयल में ड्यूटी पर जाने लगा तो बेटी की याद आई। तब खोजबीन शुरू हुई, लेकिन झलक का गांव में कहीं कोई पता नहीं चला। शाम करीब 6 बजे कुछ बच्चे रोजाना की तरह जब खेतों की ओर दौड़ने गए तो उन्होंने वहां झलक का शव पड़े हुए देखा। उसका शरीर झुलसा हुआ था और मुंह पर चींटियां लगी हुई थीं।

परिवार के किसी भी सदस्य को उसके घर से बाहर जाने का पता नहीं चला

  • मृत बालिका के दादा अमृतपाल का घर गांव में आखिरी छोर पर है। संयुक्त परिवार होने की वजह से घर में मां-बाप, दादा-दादी और चाचा-चाची समेत करीब आधा दर्जन छोटे बच्चे भी हैं। लेकिन, किसी को भी झलक के घर से बाहर निकलने की भनक तक नहीं लगी। परिवार वालों का कहना है कि घर से कुछ दूरी पर ही उनके खेत हैं। जहां उनके साथ बच्चों का भी आना-जाना रहता है। संभवतः इसी वजह से गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे झलक खेलते हुए खेतों की तरफ निकल गई। हालांकि, उसने पैरों में सैंडल पहने हुए थे, लेकिन तेज धूप की वजह से वह लू की शिकार हो गई।
  • अमृतपाल ने बताया, " शाम 5 बजे पता चला कि झलक कहीं निकल गई है। सोचा गांव में ही होगी, क्योंकि एक हफ्ते पहले भी ऐसे ही घर से निकल गई थी। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारी थोड़ी सी लापरवाही बच्ची की जान पर भारी बन जाएगी। घर में 6 नाती-नातिनों में झलक सबसे अधिक सुंदर और चुलबुली थी।"

सबसे ज्यादा 3 मौतें बारां जिले में हुईं
शुक्रवार को अकेले बारां जिले में 3 मौतें हुई। बारां के समसपुर पीपल्दा में पप्पू मीणा (40), मांगरोल में श्रमिक आनंदीलाल व तालाबपाड़ा में मोहम्मद खान (75), रावतभाटा के श्रीपुरा में एक वृद्धा, भरतपुर के गांव नगला हरचंदसोगर में डेढ़ साल की बच्ची झलक, डूंगरपुर के उंदरड़ा उपरगांव में मजदूर वीरमल (33) व बूंदी के बड़ाखेड़ा में किसान सत्यनारायण (35) की जान गई। पाली के सोजत रोड के रेलवे स्टेशन पर दादीया निवासी सोहनलाल (40) और हाउसिंग बोर्ड की नहर के पास एक युवक की मौत हो गई।

सबसे गर्मधौलपुर रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
धौलपुर 48.0
चूरू 46.6
गंगानगर 46.5
बाड़मेर 46.4
काेटा 46.1
बीकानेर 45.8
जैसलमेर 45.5
जाेधपुर 45.3
जयपुर 43.6



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
झलक का शव खेत में मिला।
झलक।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.