पीने के पानी से धोई जा रही थी कोहली की कार, नगर निगम ने 500 रु. का चालान काटा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
गुड़गांव.भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की एसयूवी को पीने के पानी से धोने पर नगर निगम ने 500 रुपए का चालान काट दिया। निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरिओम अत्री ने बताया कि डीएलएफ फेस-1 में कोहली के पड़ोसी ने शिकायत कीथी कि उनके मकान के बाहर रोज छह-सात गाड़ियां पीने के पानी से धोई जाती हैं। रोज करीब 1500 लीटर पानी बहाया जाता है।
नियमानुसार दोबारा पानी बर्बाद करते हुए पाए जाने पर दो हजार रुपए का चालान किया जाता है। तीसरी बार पानी बर्बाद करने पर कनेक्शन काटा जा सकता है।
डीएलएफ फेज में पानी की किल्लत
निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने बताया, "शिकायत के बादजांच पर निकले तो क्रिकेटर विराट कोहली के घर के बाहर उनका निजी सहायक दीपक गाड़ी धोते मिला।" इन दिनों डीएलएफ फेस 1, 2 और 3 में पानी की किल्लत है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं