एएन-32 विमान के राडार से गायब होने के दौरान एटीसी ड्यूटी पर थीं पायलट की पत्नी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. लापता होने के 4 दिन बाद भी भारतीय वायुसेना के एएन-32 एयरक्राफ्ट की कोई खबर नहीं मिली है। 3 जून को असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के दौरान जब यह विमान लापता हुआ था, तब पायलट अशीष तंवर की पत्नी संध्याही एयरट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में ड्यूटी कर रही थीं।

एएन-32 ने बीते सोमवार असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी। अरुणाचल की मेनचुका एयरफील्ड पर उड़ान भरने के दौरान इसका संपर्क टूट गया था। इस विमान पर क्रू मेंबर्स समेत 13 लोग सवार थे।

विमान लापता होने के एक घंटे बाद घरवालों को सूचना दी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संध्या ने विमान के लापता होने की खबर घरवालों को एक घंटे बाद दी थी। आशीष की मां ने कहा- मुझे मेरा बेटा चाहिए। चार दिन हो गए हैं। अब तक कुछ भी नहीं हुआ है। मैं गृह मंत्रालय से निवेदन करती हूं कि इस मामले में जांच करवाएं। उधर, आशीष के पिता असम पहुंच चुके हैं। आशीष के चाचा उदयवीर ने कहा कि एयरक्राफ्ट गलती से चीन सीमा में चला गया होगा या फिर इमरजेंसी लैंडिंग की स्थिति बनीहोगी। मगर उस स्थिति में भी वह लोग किसी से तो संपर्क करते ही।

फ्लाइट लेफ्टिनेंट की मां नहीं है बेटे के लापता होने की खबर
फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग (27) उन 13 लोगों में शामिल हैं, जो एएन-32 में सवार थे। वे सेना में शामिल होने वाले अपने परिवार के पहले सदस्य हैं। मोहित 5 साल से जोरहाट में नियुक्त थे। मोहित के लापता होने की खबर उनकी मां को नहीं बताई गई है जबकि पिता और चाचा जोरहाट पहुंच चुके हैं।

विमान की तलाश में अब ड्रोन भी लगाए गए

एएन-32 की तलाश में वायुसेना के सुखोई-30 और सी-130 कर रहे हैं। इसके अलावा नेवी के टोही विमान, इसरो के सैटेलाइट भी अभियान में शामिल हैं। ग्राउंड टीमें भी तलाश कर रही हैं। अब ड्रोन की मदद से भी इसे तलाश करने की कोशिश की जा रही है।

1980 में वायुसेना में शामिल हुआ एएन-32
सोवियत एरा का यह एयरक्राफ्ट 1980 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। इसे लगातार अपडेट किया गया। हालांकि लापता प्लेन एएन-32 इन अपग्रेडेड एयरक्राफ्ट का हिस्सा नहीं है।तीन साल पहले 22 जुलाई 2016 को भारतीय वायुसेना का एयरक्राफ्ट एएन-32 लापता हो गया था। इसमें 29 लोग सवार थे। एयरक्राफ्ट चेन्नई से पोर्ट-ब्लेयर की ओर जा रहा था। बंगाल की खाड़ी के बाद इसका संपर्क टूट गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पायलट आशीष के साथ पत्नी संध्या।
पायलट आशीष की मां।
प्रतीकात्मक फोटो।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.