अजीम प्रेमजी 53 साल विप्रो का नेतृत्व करने के बाद 30 जुलाई को रिटायर होंगे, बेटे रिशद चेयरमैन बनेंगे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने गुरुवार को रियाटरमेंट का ऐलान कर दिया। विप्रो ने गुरुवार को बताया कि अजीम प्रेमजी 30 जुलाई को रिटायर हो जाएंगे लेकिन नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और फाउंडर चेयरमैन के तौर पर बोर्ड में बने रहेंगे। अजीम प्रेमजी 53 साल से विप्रो का नेतृत्व कर रहे हैं।

अजीम प्रेमजी के बेटे रिशद प्रेमजी एक्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद जिम्मेदारी संभालेंगे। रिशद फिलहाल विप्रो के चीफ स्ट्रैटजी ऑफिसर हैं और कंपनी के बोर्ड मेंबर हैं। विप्रो ने यह जानकारी भी दी है कि सीईओ और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आबिद अली नीमचवाला का पद अब सीईओ और एमडी का होगा। ये बदलाव शेयरधारकों की मंजूरी के बाद 31 जुलाई से लागू होंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अजीम प्रेमजी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.