14 लाख की घूस लेते इंजीनियर गिरफ्तार, जिस बिस्तर पर सोता था उससे 2.5 करोड़ रु बरामद
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
पटना. विजिलेंस विभाग की टीम ने शनिवार को पटना मेंपथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के घर पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने इंजीनियर सुरेश प्रसाद सिंह के बिस्तर और सूटकेस से करीब 2.5 करोड़ रुपए बरामद किए। इससे पहले विजिलेंस टीम नेइंजीनियर औरकैशियर शशि भूषण कुमार को 14 लाख रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया। इसके बाद टीम ने सुरेश के घर पर छापा मारा।
टीम के मुताबिक, नोट इतने ज्यादा थे किगिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। विजिलेंस को घर से जेवर और जमीन के पेपर भी मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है।
एग्रिमेंट के लिए मांगी थी रिश्वत
विजिलेंसडीएसपी गोपाल पासवान ने बताया कि कॉन्ट्रैक्टर अखिलेश कुमार जायसवाल की कंपनी सड़क निर्माण के क्षेत्र में काम करती है। बिहटा से बिक्रम के बीच बनने वाली सड़क के एग्रिमेंट के लिए इंजीनियर और कैशियर ने अखिलेश से 32 लाख रुपए की मांग की थी। बात 28 लाख पर तय हुई। शनिवार को 14 लाख रुपए एडवांस के रूप में कॉन्ट्रैक्टर ने दिया। पैसे इंजीनियर के घर पर पहुंचाए गए। उस समय कैशियर शशि भूषण भी मौजूद था। विजिलेंस की टीम पहले से अलर्ट पर थी। इंजीनियर ने जैसे ही पैसे लिए टीम ने उसे पकड़ लिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं