लोकसभा चुनाव के बाद योगी का पहला अयोध्या दौरा आज, कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

अयोध्या. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 9वीं बार अयोध्या जाएंगे। सीएम यहां अयोध्या शोध संस्थान में भगवान राम के कोदंड स्वरूप की आदमकद प्रतिमा का अनवारण करेंगे। इसके बाद योगी राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के 81वें जन्मदिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे। अयोध्या के विकास कार्योंका निरीक्षण भी करेंगे। अयोध्या में योगी करीब साढ़े तीन घंटे रहेंगे।

लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद योगी का यह पहला अयोध्या दौरा है। इससे पहले योगी ने चुनाव के दौरान आयोग द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद हनुमानगढ़ी का दर्शन किया था। इस दौरान वे एक दलित बस्ती में भी गए थेऔर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के यहां भोजन किया था।

इन कार्यक्रम में सीएम लेंगे हिस्सा

योगी दोपहर में अयोध्या पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे अयोध्या शोध संस्थान जाएंगे। जहां करीब आधे घंटे रहेंगे औरभगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद सीएम मणिराम दास छावनी में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र जाएंगे। जहां महंत गोपालदास के जन्मोत्सव समारोह का उद्घाटन करेंगे। योगी लगातार तीसरी बार महंत के जन्म दिवस समारोह में आ रहे हैं। सीएम दिगंबर अखाड़ा में संतों के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद वेअफसरों के साथ नया घाट, राम की पैड़ी, भजन स्थल और गुप्तार घाट पर हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

काष्ठ कला की दुर्लभ कृति है प्रतिमा
अयोध्या शोध संस्थान ने काष्ठ कला की दुर्लभ कृति कोदंड राम की प्रतिमा को कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट एम्पोरियम से 35 लाख रु. में खरीदा गया है। फिलहाल, प्रतिमा का अनावरण अस्थाई स्थल पर कराया जाएगा और बाद में लाइब्रेरी में इसका स्थाई प्लेटफॉर्म बन जाने पर इसे वहां स्थापित कर दिया जाएगा। 7 फीट की इस प्रतिमा को बनाने वाले कलाकार एम मूर्ति को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

भगवान राम धारण करते कोदंड धनुष
भगवान राम के धनुष का नाम कोदंड था।कोदंडका अर्थ होता है बांस से निर्मित। कोदंड एक चमत्कारिक धनुष था, जिसे हर कोई धारण नहीं कर सकता था। इससे छोड़ा गया बाण लक्ष्य को भेदकर ही वापस आता था। कोदंड नाम से भिलाई में एक राम मंदिर भी है, जिसे कोदंड रामालयम मंदिरकहा जाता है।

15 को अयोध्या में धर्म संसद, उसी दिन शिवसेना प्रमुख भी यहां रहेंगे
महंत नृत्यगोपाल दास का जन्मदिवस समारोह 15 जून तक चलेगा। उसी दिन धर्म संसद बुलाई गई है। चूंकि, नृत्य गोपाल दास राम मंदिर न्यास के अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में उनके जन्मदिवस समारोह में राम मंदिर का मुद्दा उठना भी संभावित है। बीते दिनों जन्मदिवस समारोह के लिए आयोजित बैठक के बाद संतों ने संकेत दिया था कि इस दौरान राम मंदिर मुद्दे के शीघ्र समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी से अपील करते हुए एक प्रस्ताव पारित भी हो सकता है। इसी दिन शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने सभी नवनिर्वाचित सांसदों के साथ अयोध्या पहुंच रहे हैं। संभावना है किउद्धव न्यास के अध्यक्ष के जन्मदिवस समारोह में भी शामिल हो सकते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
काष्ठ से निर्मित कोदंड राम की प्रतिमा।
सीएम योगी आदित्यनाथ।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.