गिरिराज ने ममता की तुलना किम जोंग-उन से की, कहा- जनता उनका श्राद्ध जुलूस निकालेगी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से की। गिरिराज ने कहा, ''वे (ममता) अपने राज्य में किम जोंग की भूमिका निभा रही हैं। वे हक के लिए उठने वाली आवाजों को दबा रही हैं। ममता अपने राज्य में विजय यात्रा निकालने की अनुमति नहीं देती हैं। जनता उनकी उल्टी गंगा और श्राद्ध काजुलूस निकाल देगी।''
ममता ने भाजपा को विजय जुलूस निकालने से रोका था
दरअसल, ममता ने गुरुवार कोबंगाल में भाजपा को विजय जुलूस की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। ममता ने आरोप लगाया है कि भाजपा विजय जुलूस के जरिए बंगाल में हिंसा भड़का रही है। उन्होंने कहा था कि राज्य के कई जिलों से भाजपा के खिलाफ शिकायतेंआई हैं कि उसने जुलूसों के नाम पर अव्यवस्था फैलाई। इसी वजह से भाजपा को अब एक भी विजय जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा।
गिरिराज ने कहा- ममता की उल्टी गिनती शुरू
गिरिराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि ममता सरकार भारतीय संविधान पर विश्वास नहीं रखती है। वे लगातार संविधान का उल्लंघन करती रहीं हैं। ममता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम नहीं मानती हैं। वे सिस्टम में नहीं रहना चाहती हैं। अब जनता ही उनका फैसला करेगी। ममता की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जनता सिर्फ विकास चाहती है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं