मुंबई की एनआईए कोर्ट में पेश हुईं प्रज्ञा ठाकुर, जज के सवालों पर कहा-मुझे नहीं पता
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
मुंबई. मालेगांव धमाकों की आरोपी और भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर शुक्रवार दोपहर मुंबई की विशेष एनआईए कोर्ट में पेश हुईं। इस दौरानजज ने उनसे दो सवाल पूछे। जिसका उन्होंने, 'मुझे नहीं पता' कहकर जवाब दिया। प्रज्ञा कोगुरुवार को ही कोर्ट में पेश होना था, लेकिन बीमारी की वजह से वेमुंबई नहीं पहुंच सकी थीं।
जज के सवालों पर प्रज्ञा का जवाब-
प्रज्ञा से विशेष एनआईए कोर्ट केजज ने पूछा, "क्या आप जानतीहैं या आपके वकील ने आपको इस बारे में बताया है कि अभियोजन पक्ष ने अब तक कितने गवाहों की जांच की है?" इस पर प्रज्ञा ने कहा," मुझे नहीं पता।"
जज नेदूसरा सवालपूछा, "अब तक जांच में गवाहों ने कहा है कि 29 सितंबर 2008 को एक धमाका हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। आपका क्या कहना है?" इस पर भीप्रज्ञा ने जवाब दिया, "मुझे नहीं पता।"

हर हफ्ते कोर्ट में पेश होने का आदेश
3 जून को मुंबई की एनआईए कोर्ट ने प्रज्ञा को हर हफ्ते कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था।प्रज्ञा ने बीमारी और संसद में औपचारिकताएं पूरी करने का हवाला देकर पेशी से छूट दिए जाने की गुजारिश की थी, लेकिन विशेष अदालतने इससे इनकार कर दिया था।
मालेगांव धमाके में 7 लोग मारे गए थे
29 सितंबर2008 में मालेगांव धमाके में 7 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हुए थे। सरकार ने मामले की जांच एटीएस को सौंपी थी। 24 अक्टूबर, 2008 को इस मामले में स्वामी असीमानंद, कर्नल पुरोहित और प्रज्ञा सिंह को गिरफ्तार किया गया था। 3 आरोपी फरार दिखाए गए थे। बाद में यह जांच एनआईए को सौंप दी गई थी। अप्रैल 2017 में साध्वी प्रज्ञा को 9 साल कैद में रहने के बाद सशर्त जमानत दी गई थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं