इवांका आंत्रप्रेन्योरशिप समिट के लिए हेग पहुंचीं, मैक्सिको सीमा विवाद को लेकर यूजर्स ने किया ट्रोल

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

वॉशिंगटन.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प बुधवार को अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हुईं। उन्होंने ट्वीट में ग्लोबल आंत्रप्रेन्योरशिप समिट के लिएनीदरलैंड के हेग जाने की बात कही। इसके बाद सोशल मीडियायूजर्स ने ट्रम्प परअमेरिका और मैक्सिको सीमा पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाए। लोगों ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन ने सीमा पर कई शरणार्थियों केबच्चों को कैद कर लिया है।

हेग में ही अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत और संयुक्त राष्ट्र की इंटरनेशनल कोर्ट का मुख्यालय है। एक यूजर ने इवांका पर तंज कसते हुएलिखा-आपका सेल्फ अवेयरनेस लेवल जीरो है।

ब्रिटेन दौरे के तीसरे दिन इवांका नीदरलैंड गईं

इवांका राष्ट्रपति ट्रम्प और व्हाइट हाउस की सलाहकार हैं। वे सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया ट्रम्पके साथ तीन दिन के दौरे पर ब्रिटेन पहुंची थीं। यहां से बुधवार को नीदरलैंड के हेग रवाना हुईं। इससे पहले इवांकाऔर उनके पति जेरेड कुशनर की बकिंघम पैलेस की खिड़की से बाहर झांकते एक तस्वीर भी वायरल हुई थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
इवांका ट्रम्प।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.