आंधी-तूफान से हुए हादसों में 18 की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी; 3 दिन खतरा बना रहेगा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
लखनऊ.उत्तर प्रदेश में गुरुवार रात आंधी-तूफान से हुए अलग-अलग हादसों में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादालोग जख्मी हैं। मैनपुरी में सबसे अधिक छह लोगों की जानें गईं। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि आंधी का खतरा अभी टला नहीं है। अगले दो से तीन दिनोंतक परेशानी बनी रहेगी। लोगों को आंधी चलने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दीगई है।
बीती रात प्रदेश केमैनपुरी, एटा, कासगंज, मुरादाबाद, महोबा, हमीरपुर, फर्रुखाबाद, बदायूं में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई जिलों में ओले भी गिरे। मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिकमदद का ऐलान किया। वहीं, राहत आयुक्त संजय कुमार ने बताया किप्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
ज्यादातर मौतें बिजली गिरने से हुईं
मैनपुरी में सबसे अधिक 6, एटा और कासगंज में 3-3 और मुरादाबाद, महोबा, हमीरपुर, फर्रुखाबाद, बदायूं और फर्रुखाबाद में 1-1 लोगों की मौत हुई है। इनमें से ज्यादातर मौतें बिजली गिरने और आंधी के दौरान पेड़ गिरने की वजह से हुईं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं