पांच महीने में 103 आतंकी ढेर, पाकिस्तान ने 1170 बार सीजफायर का उल्लंघन किया: रिपोर्ट

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

श्रीनगर. भारतीय सुरक्षाबलों ने2019 में (जनवरी से 6 जून तक) करीब पांच महीनों में जम्मू-कश्मीर में 103 आतंकियों को मार गिराया। वहीं, इस दौरान पाकिस्तान ने 1,170 बार सीजफायर का उल्लंघन किया। न्यूज एजेंसी ने रक्षा विभाग के सूत्रों के हवाले सेबताया कि2018 में भारतीय सुरक्षाबलों के द्वारा मारे गए आतंकियों की संख्या254 थी। इस दौरान पाकिस्तान ने 1,629 बार सीजफायर उल्लंघन किया था।

12 दिसंबर 2018 को गृह मंत्रालय ने बताया था कि राज्य में आतंकी घटनाएं दोगुनी हुई हैं। सुरक्षाबलों ने 2 दिसंबर 18 तक 238 आतंकी गतिविधियों को नाकाम किया था। इसमें 86 जवानऔर 37 नागरिकों की जान गई थी।2017 में ऑपरेशन ऑलआउट चलाया गया था। इसके अंतर्गत329 आतंकी गतिविधियों को नाकाम किया गया था। 200 आतंकी मारे गए, जबकि 74 जवान और 36 नागरिकों को भी जान गंवानी पड़ी।

2016 में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी समेत 150 आतंकियों को ढेर किया गया था। इस दौरान82 जवान और 15 आम नागरिकों की जान गई थी।

'युवाओं को आतंकी बनने से रोकने के लिए बेहतर उपाय तलाशने होंगे'
हाल ही में सेना के अफसरों बताया था कि मार्च से 31 मई 2019 तक 50 युवा विभिन्न आतंकी संगठनों में शामिल हो चुके हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं का आतंकी संगठनों से जुड़ना चिंता का विषय है। अफसरों के मुताबिक, हमें सुरक्षा बनाए रखने के लिए और युवाओं को आतंकी बनने से रोकने के लिए बेहतर उपाय तलाशने होंगे। युवाओं को कट्टरता के रास्ते पर जाने से रोकने के लिए उनके परिवारों को भी शिक्षित करना होगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतीकात्मक तस्वीर।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.