ग्लव्स विवाद में धोनी को मिला बीसीसीआई का साथ, कहा- ‘बलिदान बैज’ हटाने की जरूरत नहीं

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स पर 'बलिदान बैज' का चिह्न दिखने के बाद विवाद शुरू हो गया। गुरुवार को इंटननेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने धोनी के ऐसे ग्लव्स पहनने पर आपत्ति जताई। उसने बीसीसीआई से धोनी के विकेटकीपिंग ग्लव्स से 'बलिदान बैज' या पैरा स्पेशल फोर्स के रेजिमेंटल निशान को हटाने के लिए कहा है। इस पर बीसीसीआई ने आईसीसी को पत्र लिखा। इसमें कहा कि धोनी को 'बलिदान बैज' हटाने की जरूरत नहीं है।

प्रशासकों की समिति (सीओए) के चेयरमैन विनोेद राय ने शुक्रवार को बताया कि बोर्ड ने पहले ही आईसीसी से धोनी के ग्लव्स पर 'बलिदान बैज' रखने के लिए अनुमति मांग ली है। हम इस बात को सीओए की मीटिंग में भी उठाएंगे।

बीसीसीआई के पत्र पर विचार किया जाएगा: आईसीसी
इसी बीच आईसीसी की स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन जनरल मैनेजर क्लेयर फरलॉन्ग से जब इसे लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब तक बीसीसीआई की तरफ से कोई पत्र नहीं मिला है। आईसीसी बाद में इस बारे में विचार करेगा।

पाकके मंत्री ने धोनी पर निशाना साधा
दूसरी ओर, पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने इस मामले में भारतीय विकेटकीपर पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, ''धोनी इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने गए हैं न कि महाभारत के लिए। भारतीय मीडिया का एक वर्ग युद्ध से इतना प्रभावित है कि उन्हें सीरिया, अफगानिस्तान या रवांडा में भाड़े के सैनिकों के रूप में भेजा जाना चाहिए।''



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BCCI support ms dhoni on gloves controversy

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.