मोदी ने नीति आयोग का पुनर्गठन किया, राजीव कुमार उपाध्यक्ष बने रहेंगे; शाह भी शामिल हुए

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नीति आयोग का पुनर्गठन किया। राजीव कुमार आयोग के उपाध्यक्ष बने रहेंगे। इसके अलावा वी के सारस्वत, वी के पॉल और रमेश चंद को फिर से सदस्य चुना गया।गृह मंत्री अमित शाहपदेन सदस्य बनाए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पदेन सदस्य के तौर पर शामिल रहेंगे। नीति आयोग का 1 जनवरी 2015 को गठन किया गया था। पिछली बार राजनाथ सिंह के अलावा अरुण जेटली, पीयूष गोयल और राधामोहन सिंह को पदेन सदस्य के तौर पर शामिल किया गया था।

गडकरी-गोयलविशेष आमंत्रित सदस्य में शामिल

इसके अलावा सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेलवे मंत्री पीयूष गोयल, सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद्र गहलोत और राव इंद्रजीत सिंह समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। पिछली बारगडकरी,गहलोत के अलावा प्रकाश जावड़ेकर भी विशेष आमंत्रित सदस्य थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
PM Modi reconstitutes Niti Aayog; Shah ex-officio member

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.