रोहित का बलिदान बेच को लेके आया बड़ा बयान।
विशेष संवाददाता: हर्ष शर्मा
भारतीय टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों पर अंकित सेना के 'बलिदान चिह्न' को लेकर उठे विवाद पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया. रोहित ने साथ ही कहा कि रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच में धोनी अपने दस्तानों पर सेना के चिह्न का इस्तेमाल करते हैं या नहीं इस बात का पता मैच के दिन ही चलेगा. रोहित ने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे नहीं पता कि इसे लेकर क्या हो रहा है. मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है. शायद आपको कल पता चले."
आईसीसी विश्व कप 2019 में भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी के दस्तानों पर सेना का चिह्न बना था, जिसे लेकर आईसीसी ने आपत्ति जताई थी और बीसीसीआई से कहा था कि वह धोनी से अपने दस्तानों पर से यह चिह्न हटाने को कहें. बीसीसीआई ने आईसीसी से धोनी को यह चिन्ह बनाए रखने की मंजूरी मांगी थी जिसे आईसीसी ने नकार दिया था. बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी इसी मुद्दे पर आईसीसी से बात करने के लिए लंदन रवाना हो रहे हैं.
विशेष संवाददाता: हर्ष शर्मा
पढ़ने के लिए धन्यवाद!
कृपया हमें बताएं कि आप इस मुद्दे के बारे में कैसा सोचते हैं?
आपके विचारों को जानकर हमें खुशी मिलेगी, इससे हमें खुद को सुधारने में भी मदद मिलेगी।Please Like, Comment and Share.


कोई टिप्पणी नहीं