मोदी आज 5 हजार साल पुराने गुरुवायुरप्पन मंदिर जाएंगे, जनसभा को भी संबोधित करेंगे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

तिरुवनंतपुरम.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मालदीव रवाना होने से पहलेकेरल के गुरुवायुरप्पन (श्री कृष्ण) मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद केरल में उनका पहला दौरा है। मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं की 'अभिनव सभा' को भी संबोधित करेंगे। गुरुवायूरप्पन मंदिर करीब 5 हजार साल पुराना है। मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए इस मंदिर में आ चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी दूसरे कार्यकाल के पहले विदेश दौरे पर केरल से ही मालदीव और श्रीलंका रवाना हो जाएंगे। रविवार कोलौटते हुए आंध्र प्रदेश भी जाएंगे और तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करेंगे।

गुरुवायुरप्पन मंदिर को दक्षिण की द्वारिका भी कहते हैं
गुरुवायुरप्पन मंदिर को दक्षिण की द्वारिका के नाम से भी जाना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण इस मंदिर में विराजमान हैं। पौराणिक मान्यता के मुताबिक, मंदिर का निर्माण वृहस्पति ने किया था। मंदिर 5000 साल पुराना है और 1638 में इसके कुछ हिस्से का पुनर्निमाण किया गया था। खास बात ये है कि इस मंदिर में हिंदुओं के अलावा दूसरे धर्मों के लोग प्रवेश नहीं कर सकते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। -फाइल

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.