क्योटो के एनिमेशन स्टूडियो में आग से 12 लोगों की मौत की आशंका, 35 जख्मी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
टोक्यो.जापान के क्योटो शहर में गुरुवार सुबह एक एनिमेशन स्टूडियो में आग लग गई। हादसे में 12 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि 35 से ज्यादा घायल हैं। दमकल विभाग के अफसर सतोशी फुजीवारा ने बताया कि स्टूडियो के कर्मचारियों को फोन कर उनकी सलामती कीजानकारी ली जा रही है। अब तक 18 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि कुछ लोग काम पर नहीं आए थे।
पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग में सुबह अचानक आग भड़क गई। इसकी वजह पता नहीं चल पाई है। मीडिया में स्टूडियो की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमेंतीन मंजिला इमारत से धुआं निकलता दिखाई दिया। दमकल विभाग के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी से कहा कि आग पर काबू पाने और इमारत में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। कई लोग जख्मी हो सकते हैं, जो खुद बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं