सुपर ओवर में नीशम के छक्का लगाते ही उनके कोच का हार्ट अटैक से निधन
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
वेलिंगटन. न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम के बचपन के कोच डेविड जेम्स गॉर्डन का निधन हो गया। इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के फाइनल में सुपर ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर नीशम ने छक्का लगाया था। गेंद बाउंड्री के पार जाते ही गॉर्डन का हर्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी बेटी लियोनी ने कहा कि न्यूजीलैंड के समयानुसार सोमवार सुबह नीशम ने सुपर ओवर में दूसरी गेंद पर छक्का लगाया था। उसी दौरान उनके पिता ने अंतिम सांस ली।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं