प्रियंका गांधी ने नेल्सन मंडेला के साथ फोटो ट्वीट की, कहा- वे मेरे मार्गदर्शक
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के अहिंसावादी नेता नेल्सन मंडेला की 101वीं जयंती के मौके पर उन्हें याद किया। प्रियंका के मुताबिकमंडेला उनके प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक हैं।प्रियंका ने ट्वीट किया- आज विश्व नेल्सन मंडेला जैसे व्यक्तित्व की अधिक कमी महसूस कर रहा है। उनका जीवन सच्चाई, प्रेम और स्वतंत्रता की मिसाल है। मेरे लिए, वह अंकल नेल्सन थे। वे पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने मुझे राजनीति में आने के लिए कहा।वह हमेशा मेरे प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक रहेंगे।
The world misses men like #NelsonMandela more than ever today. His life was a testament to truth, love and freedom.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 18, 2019
To me, he was Uncle Nelson (who told me I ought to be in politics long before anyone else did!). He will always be my insipration and my guide. pic.twitter.com/JaPeHkT69g
प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर मंडेला के साथ 2001 की एक फोटो शेयर की। इसमें मंडेला की गोद में प्रियंका के बेटे रेहान बैठे नजर आ रहे हैं। अब रेहान की उम्र 19 साल हो चुकी है।नेल्सन मंडेला एक गांधीवादी नेता थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका मेंनस्लीय भेदभाव की घटनाओं को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। बाद मेंवे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति भी चुने गए।5 दिसंबर 2013 में 95 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं