तीसरी बार पिता बने अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने दिया बेटे को जन्म

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

बॉलीवुड डेस्क. अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैब्रिएला की सिजेरियन डिलीवरी हुई है। उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। अर्जुन और गैब्रिएला के पेरेंट्स को भी अस्पताल जाते हुए देखा गया था। गैब्रिएला के पेरेंट्स खास तौर से इस मौके के लिए साउथ अफ्रीका से मुंबई आए हैं।


जेपी दत्ता की बेटी निधि ने शेयर की खबर: अर्जुन और गैब्रियला के पेरेंट्स बनने की खबर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।उन्होंने लिखा-बच्चे के आगमन पर बधाई अर्जुन रामपाल। ईश्वर आपको सुखी रखे।

अर्जुन ने अप्रैल में बताई थी गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की बात: कुछ वक्त पहले ही अर्जुन ने साउथ अफ्रीकी मॉडल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और फिर अप्रैल में उन्होंने गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी इंस्टाग्राम पर अनाउंस की थी। उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में गैब्रिएला का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। फोटो के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा था- 'थैंक्यू बेबी फॉर दिस बेबी।


पिछले साल ही लिया था अर्जुन ने तलाक: अर्जुन ने पत्नी मेहर जेसिया से पिछले साल मई में तलाक लिया। मेहर से शादी के 20 साल बाद उन्होंने तलाक लिया। उनकी और मेहर की 2 बेटियां हैं। तलाक के कुछ दिन बाद ही वो गैब्रिएला को डेट करने लगे थे। फिलहाल अर्जुन और गैब्रिएला ने शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।


सेक्सीएस्ट महिलाओं शामिल हो चुकी हैं गैब्रिएला: अर्जुन कई मौकों पर गैब्रिएला के साथ नजर आएहैं। गैब्रिएला को एफएचएम की 100 सबसे सेक्सीएस्ट महिलाओं में शामिल किया जा चुका है। इसके अलावा वो मिस आईपीएल बॉलीवुड भी रही हैं। वो साउथ की फिल्म रेड वाइन के एक सॉन्ग में भी नजर आई थीं। अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म डैडी में नजर आए थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Arjun Rampal And Girlfriend Gabriella Demetriades Blessed With A Baby Boy
Arjun Rampal And Girlfriend Gabriella Demetriades Blessed With A Baby Boy
Arjun Rampal And Girlfriend Gabriella Demetriades Blessed With A Baby Boy

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.