लालजी टंडन मध्य प्रदेश के गवर्नर होंगे, आनंदीबेन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनाई गईं
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं मध्यप्रदेश की मौजूदा गवर्नर आनंदीबेन पटेल को उत्तरप्रदेश भेजा गया। टंडन इससे पहले बिहार के राज्यपाल थे। उनकी जगहफागु चौहान कीनियुक्ति हुई है। पश्चिम बंगाल में केसरीनाथ त्रिपाठी को हटाकर जगदीप धनखड़ को राज्यपाल बनाया गया। रमेश बैंस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया।
टंडन ने अटलजी की सीट से चुनाव लड़ा था
लालजी टंडन का जन्म 12 अप्रैल 1935 में हुआ। वो भाजपाके एक वरिष्ठ राजनेता हैं। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के 2009 में राजनीति से संन्यास लेने के बाद वो लखनऊ से 2009 में लोकसभा सांसद चुने गए थे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहने वाले टंडन प्रदेश की भाजपा सरकारों में मंत्री भी रहे हैं। लालजी टंडन का राजनीतिक सफर साल 1960 में शुरू हुआ। मायावती और कल्याण सिंह की कैबिनेट में वह नगर विकास मंत्री रहे। कुछ वर्षों तक वह नेता प्रतिपक्ष भी रहे। लालजी टंडन ने जेपी आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं