प्रवर्तन निदेशालय ने आईएमए के संस्थापक मंसूर खान को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली.पोन्जी स्कैम के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएमए के संस्थापक मंसूर खान को शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। ईडी के अफसर उसे दिल्ली स्थित मुख्यालय ले गए। जहां मंसूर से पूछताछ की जा रही है। ईडी के साथ-साथ एसआईटी ने भी उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। निवेश के नाम परकरीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी का आरोपी मंसूर 8 जून को दुबई भाग गया था।
मंसूर खान ने पिछले दिनों दुबई से एक वीडियो जारी कर भारत छोड़ने को बड़ी गलती बताया था। उसने जल्द भारत लौटकर जांच में सहयोग करने की बात कही थी। उसने कहा था, ''मुझे देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। कुछ ऐसे हालात बन गए थे कि मुझे उस वक्त देश छोड़कर जाना पड़ा।''
कांग्रेस विधायक रोशन बेग भी पकड़े गए
मंसूर ने 23 जून को दावा किया था कि पोन्जी स्कैम के असली अपराधियों में राज्य और केंद्रीय स्तर पर बड़े नाम शामिल हैं। अधिकारियों ने 400 करोड़ रुपए की रिश्वत स्वीकार की थी। कर्नाटक के कांग्रेस विधायक रोशन बेग भी इसमें शामिल थे। पिछले दिनों एसआईटी ने उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। तब बेग मुंबई जाने की फिराक में थे।
क्या है मामला?
प्रवर्तन निदेशालय ने आई मॉनेटरी एडवाइजरी (IMA) और आईएमए ज्वेल्स के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। कंपनी के फाउंडर मंसूर खान को 24 जून तक बेंगलुरु स्थित ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया। आरोप है कि मंसूर ने बेहतर रिटर्न दिलाने का वादा कर करीब 30 हजार लोगों से आईएमए में निवेश कराया और 8 जून को भारत छोड़कर खाड़ी देश भाग गया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं