अमरनाथ यात्रा के 20 दिन में 22 लोगों की जान गई, अब तक ढ़ाई लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

श्रीनगर.अमरनाथ यात्रा के दौरान 20 दिन में शनिवार तक 22 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से छह मौतें पिछले चार दिन में हुईं। यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई से हुई थी। इसके बाद सेकरीब ढ़ाई लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा मेंबाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा 15 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन खत्म होगी।

अधिकारियों के मुताबिक, पवित्र गुफा के दर्शन के लिए आए 18 श्रद्धालु, दो सेवादार और गुफा के रास्ते में तैनातदो सुरक्षाकर्मियों की जान गई। इसके अलावा 30 अन्य श्रद्धालु पत्थर लगने और अन्य कारणों से जख्मी हुए। हर साल ऑक्सीजन की कमी और इससे जुड़ी शारीरिक परेशानियों के कारणश्रद्धालुओं की जान पर खतरा होता है। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Amarnath Yatra 2019: Six Pilgrims (Teerath Yaatri) died in last 4 days, Death toll in 2019 pilgrimage to 22

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.