पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में, चीन की फेई को 21-19, 21-10 से हराया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क. बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं। वर्ल्ड नंबर-5 सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को चीन की चेन यूफेई को हराया। 46 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-3 फेई को सीधे सेट में 21-19, 21-10 से मात दी। सिंधु का फाइनल मुकाबला रविवार को जापान की वर्ल्ड नंबर-4 अकाने यामागुची से होगा।

सिंधु और चेन यू फेई के बीच यह आठवां मुकाबला था। दोनों खिलाड़ी ने4-4 मैच जीतेहैं। इससे पहले सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-2 नोजोमी को सीधे गेम में 21-14, 21-7 से हराया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
PV Sindhu beat Chen Yufei in Indonesia Open 2019 Semi-Finals PV Sindhu vs Akane YAMAGUCHI

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.