यीमा शहर में गैस प्लांट में धमाका, 10 की मौत; 3 किमी दूर घरों के भी कांच टूटे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
बीजिंग. चीन के हेनान प्रांत में स्थित यीमा शहर में शुक्रवार को एक गैस प्लांट में धमाका हो गया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। 19 अन्य घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्सके मुताबिक, धमाका शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे हुआ। घटना के बाद से ही पांच लोग लापता हो गए, जिनकी अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
अफसरों के मुताबिक, धमाके से टंकी में भरे ज्वलनशील पदार्थों की वजह से नहीं हुआ। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि विस्फोट काफी तेज था। इससे 3 किलोमीटर दूर तक मौजूद इमारतों के शीशे तक टूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्लांट में देखते ही देखते आग लग गई और फिर पूरे इलाके में धुआं फैल गया।
यीमा गैस प्लांट सुरक्षा के लिहाज से काफी बेहतर था। यह पहली फैक्ट्री थी जिसे चीन सरकार की ओर सेबेहतर मानकों के लिए सर्टिफाई किया गया था। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्लांट में करीब 1200 कर्मचारी काम करते हैं। सभी की सलामती की जानकारी ली जा रही है।
केमिकल प्लांट धमाके में गई थी 60 की जान
इसी साल मार्च में जिआंग्सू प्रांत में केमिकल प्लांट में धमाका हुआ था। इसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, चीन में सबसे बुरा औद्योगिक हादसा 2015 में हुआ था। तियानजिन में एक केमिकल वेयरहाउस में आग लगने से 173 लोग मारे गए थे। इनमें ज्यादातर पुलिस और दमकलकर्मी थे। धमाके के पीछे अवैध निर्माण और खराब रखरखाव को वजह बताया गया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं