भाजपा अध्यक्ष का दावा- 10 दिन में कांग्रेस-एनसीपी के कई विधायक हमारी पार्टी में शामिल होंगे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
सोलापुर. महाराष्ट्र के नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि 10 दिनों के अंदर कांग्रेस और एनसीपी के कई विधायक भाजपा में शामिल होंगे। हालांकि पाटिल के इस बयान पर एनसीपी ने कहा- विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल में भ्रम पैदा करने के लिए ऐसा कह रहे हैं।
सोलापुर में मीडिया से बातचीत करते हुए पाटिल ने कहा-इस हफ्ते कांग्रेस-एनसीपी में कई सांसद इस्तीफा देंगे। मगर जब मीडिया ने उनसे इस्तीफा देने वाले सांसदों के नाम पूछे तो उन्होंने नाम बताने से इनकार कर दिया।उन्होंने कहा-अगर मैं नाम बता दूंगा तो फिर इसमें मजा खत्म हो जाएगा। जिंदगी का मजा अनिश्चिता में है,तो उनका नाम मत पूछिए।
कांग्रेस ने पिछले हफ्ते थोराट को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया
बुधवार को भी पाटिल ने कहा था कि किसी को चकित होने की जरूरत नहीं है,यदि महाराष्ट्र का पांच में से कोई भी एक कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो जाए। कांग्रेस ने पिछले हफ्ते ही बालासहाब थोरट को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।कांग्रेस ने नितिन राउत, बस्वराज एम पाटिल, विश्वजीत कदम, यशोमति चंद्रकांत ठाकुर और मुजफ्फर हुसैन को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं