मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंदीदा भारतीय, अमिताभ दूसरे नंबर पर; महिलाओं में दीपिका टॉप पर
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंदीदा भारतीय पुरुष हैं। अमिताभ बच्चन का दूसरा का नंबर है। महिलाओं की श्रेणी में भारत से दीपिका पादुकोण पहले नंबर पर हैं। ब्रिटेन की इंटरनेट मार्केट रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स फर्म YouGov ने इस साल की दुनिया के टॉप-20 एडमायर्ड पुरुषों और महिलाओं की लिस्ट गुरुवार को जारी की। बिल गेट्स इस साल भी दुनिया के सबसे पसंदीदा पुरुष बने हुए हैं। महिलाओं में मिशेल ओबामा ने एंजेलिना जॉली को पीछे छोड़ पहली रैंक हासिल कर ली है। मिशेल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी हैं। एंजेलिना जॉली हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं