नेटफ्लिक्स के 1.3 लाख यूजर घटे, शेयर 12% गिरने से मार्केट कैप 1.5 लाख करोड़ रु. कम हुआ
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
कैलिफॉर्निया. वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स के अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे अच्छे नहीं रहे। अमेरिका में 1.3 लाख सब्सक्राइबर घट गए। विश्लेषकों ने 3.52 लाख बढ़ने का अनुमान जताया था। अमेरिका के बाहर कंपनी ने 28 लाख सब्सक्राइबर जोड़े। विश्लेषकों को 48 लाख बढ़ने की उम्मीद थी। नतीजों का असर कंपनी के शेयर पर हुआ। बुधवार को आफ्टर आवर ट्रेडिंग में नेटफ्लिक्स का शेयर 12% लुढ़क गया। इससे मार्केट कैप 21.5 अरब डॉलर (1.5 लाख करोड़ रुपए) घटकर 138.5 अरब डॉलर रह गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं