बिहार, असम और केरल में बाढ़ और बारिश से अब तक 143 की मौत; 1.2 करोड़ लोग प्रभावित

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. बिहार, केरल और असममें भारी बारिश और बाढ़ के चलते स्थिति भयावह बनी हुई है। बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक143 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से असम और बिहार में करीब 1.2 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। अकेलेबिहार में 66 लाख से अधिक आबादीप्रभावित है। यहां एनडीआरएफ की 19 टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहारमें 14 लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 92 पहुंच गई। इस बीच, सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि भेजने का काम शुरू कर दिया।सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 12 जिलों में बाढ़ का असर है।करीब 1000 ग्रामीण सड़कें और 15 पुल बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

इस बीच, बिहार जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नदियों के जलस्तर में कमी आई है, लेकिन अभी भी बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, अधवारा और महानंदा नदी कई स्थानों पर खतरों के निशान के ऊपर बह रही हैं।

असम में मृतकों की संख्या 48 हुई
असम में बाढ़ से मरनेवालों की संख्या 48 हो गई है। यहां 3700 से ज्यादा गांव बाढ़ से डूब गए हैं। राज्य में करीब 48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।भारतीय सेना राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्यों में जुटी हुई। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई है।

केरल में भारी बारिश के बाद तीन मरे
केरल में भारी बारिश औरबाढ़ में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लापता हैं। राज्य के चार बांधों के दरवाजे खोल दिए गए हैं। राज्य में पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कन्नूर, पथनमथिट्टा और कोल्लम जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है। भारी बारिश को देखते हुए पांच जिलों ईडुक्की, मलाप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। कोट्टायम जिले में अगले तीन दिनों तक सभी प्रकार के खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बिहार में बाढ़ के कारण टूटी सड़क का दृश्य
बारिश और भूस्खलन के कारण दक्षिण पश्चिमी रेलवे के चार ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.