अमूल अगले हफ्ते देश भर में ऊंटनी के दूध की बिक्री शुरू करेगी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

अहमदाबाद. विमुक्त दवे।गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) ने इस साल जनवरी में पहली बार अमूल ब्रांड के तहत कैमल मिल्क अहमदाबाद के बाजार में उतारा था। इसे अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद अमूल अगले हफ्ते इसे देश भर में लॉन्च करेगी। फिलहाल अमूल कच्छ की सीमा पर स्थित डेयरी के माध्यम से वहां के ऊंट पालकों से रोजाना करीब 2,000 लीटर दूध खरीद रही है। इससे चॉकलेट भी बनाई जाती है।

अमूल फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर आर. एस. सोढी ने भास्कर को बताया कि अब हम देश भर कैमल मिल्क की बिक्री करने जा रहे हैं और हमें रोजाना 10,000 लीटर दूध की बिक्री होने की उम्मीद है। कैमल मिल्क जुटाने के लिए भुज की स्वैच्छिक संस्था सहजीवन और कच्छ जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के माध्यम से ऊंट पालकों को संगठित किया गया है।

फ्लेवर्ड कैमल मिल्क बाजार में लाने की योजना
अमूल ने कैमल मिल्क की लॉन्चिंग से पहले ऊंटनी के दूध से बनी चॉकलेट बाजार में उतारी थी। इसको लगातार बेहतर रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब अमूल की फ्लेवर्ड कैमल मिल्क भी बाजार में लाने की योजना है।

सेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए टेट्रा पैक में बेचा जाएगा दूध
कच्छ सीमा पर स्थिति डेयरी के चेयरमैन वालमजी हुंबले ने बताया कि ऊंटनी के दूध की सेल्फ लाइफ सामान्य पैकिंग में 4 दिन की है। अब जब इसे देश भर में पहुंचाने की तैयारी चल रही है तो उसकी सेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए टेट्रा पैक में बिक्री की जाएगी। इससे ऊंटनी का दूध 80 दिनों तक खराब नहीं होगा।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है कैमल मिल्क

कैमल मिल्क पचने में तो आसान है ही, इसके कई अन्य फायदे भी हैं। इसमें इन्सुलिन प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है। कैमल मिल्क का इस्तेमाल हजारों सालों से विविध संस्कृतियों में होता आया है। आरोग्य के विविध फायदों को देखते हुए इस दूध की वजह से बाजार में एक नया क्षेत्र खुला है।

राजस्थान की आदविक फूड्स भी कैमल मिल्क की बिक्री करती है
राजस्थान के बीकानेर की कंपनी आदविक फूड्स एंड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड भी काफी समय से कैमल मिल्क की बिक्री कर रही है। कंपनी ने सबसे पहले 2017 में राजस्थान के ऊंट पालकों से दूध लेकर बेचना शुरू किया था और इसके उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री भी करती है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
amul to launch camel milk across the country next week

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.