पीड़ितों से मिलने के अपराध में सरकार मुझे जेल में डालना चाहे तो मैं पूरी तरह से तैयार: प्रियंका

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार रात लगातारट्वीट किए। इसमें उन्होंने कहा- यदि पीड़ितों से मिलने के लिए सरकार मुझे जेल में डालना चाहें तो मैं इसके लिए भी तैयार हूं। दरअसल, प्रियंकासोनभद्रहत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जाना चाहतीथीं,मगर पुलिस और प्रशासन ने उन्हें शुक्रवार को मिर्जापुर के नारायणपुर गांव में ही रोक लिया था। बाद में प्रियंका को चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया।

बुधवार को सोनभद्र में गांव के मुखिया और उसके समर्थकों ने आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था।विरोध करने पर 10 आदिवासियों को मार दिया गया। यह मामला घोरवाल जिले में यह 90 बीघा विवादित जमीन का था।

प्रियंका के ट्वीट

गेस्ट हाउस की बिजली गुल

कांग्रेस महासचिव बनारस से हत्याकांड के घायलों से मिलकर सोनभद्र आ रही थीं। इसी दौराननारायणपुर में उनका काफिला रोक लिया गया।प्रियंका वहां धरने पर बैठ गईं। इसके बाद गेस्ट हाउस में भी उन्होंने धरना दिया। तभी वहांकी बिजली गुल हो गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार ने बिजली काटी, पानी भी नहीं दिया। प्रियंका को रोके जाने पर राहुल गांधी ने कहा- प्रियंका को रोकने के लिए सत्ता का मनमाने ढंग से इस्तेमाल किया गया। इससे भाजपा सरकार की असुरक्षा साफ दिखती है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
चुनार गेस्ट हाउस में कांग्रेस नेताओं के साथ प्रियंका गांधी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.