ट्रम्प ने बिना नाम लिए 4 महिला सांसदों पर नस्लीय टिप्पणी की; कहा- वे जिस देश की हैं, वहीं लौटें

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को चार डेमोक्रेट महिला सांसदों पर नस्लीय टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वे जिस देश से आती हैं, उन्हें वहीं लौट जाना चाहिए। ट्रम्प के इस बयान को अमेरिका में रह रहे कई प्रजातियों के लोगों और प्रवासियों को खतरे के रूप में देखा जा रहा है।

ट्रम्प ने रविवार को अपने ट्वीट में इन महिला सांसदों को प्रोग्रेसिव डेमोक्रेट कांग्रेसवुमन्स करार दिया। माना जा रहा है किइन महिला सांसदों में न्यूयॉर्क की अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कॉर्तेज, मिनेसोटा की इल्हान उमर, मिशिगन की रशीदा तलैब और मैसाच्युसेट्स की अयाना प्रेसले शामिल हैं। ये चारों महिलाएं पहली बार कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की सदस्य बनी हैं।

पहले भी कर चुके हैं नस्लीय टिप्पणी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प पहले भी नस्लीय टिप्पणियां कर चुके हैं। पिछले साल उन्होंने अफ्रीकी देशों को बकवास करार देते हुए कहा था कि वहां से लोग केवल प्रवासी बनकर ही आते हैं। एक बार ट्रम्प ने यह भी कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अमेरिका की धरती पर पैदा नहीं हुए, कानूनन उन्हें तो राष्ट्रपति बनने का हक नहीं है। अमेरिका में 2020 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ट्रम्प के नस्लीय बयान को डेमोक्रेट्स जमकर भुना सकता है।

'महिला सांसद लोगों का भड़का रहीं'
ट्रम्प के मुताबिक- जिन देशों से ये महिला सांसद ताल्लुक रखती हैं, वहां की सरकारों पर संकट है। उन पर (सरकारों पर) भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उन्हें (सरकारों को) दुनिया में हर जगह अयोग्य करार दे दिया गया है। महिला सांसद अमेरिकी लोगों को भड़का रही हैं। जबकि हमारा देश धरती पर सबसे महान और ताकतवर है।

ट्रम्प यह भी कहते हैं, ''वे (सांसद) अपने देश ही क्यों नहीं लौट जातीं। उन्हें अपनी सरकार को पूरी तरह खत्म करने में मदद करना चाहिए। उन्हें वहां दंगाग्रस्त इलाकों में जाकर हकीकत देखना चाहिए। इसके बाद वे अमेरिका आएं और बताएं कि उन्होंने ये सब कैसे किया।''

हालांकि ट्रम्प ने किसी का नाम लेकर बयान नहीं दिया, लेकिन ये जरूर कहा कि वे (महिला सांसद) बेलगाम जुनून के साथ इजराइल से नफरत करती हैं।" माना जा रहा है कि उनका इशारा इल्हान उमर और रशीदा तलैब की तरफ था।

कौन हैं ये चार महिला सांसद
रशीदा तलैब : वे डेट्रॉयट में पैदा हुई। कांग्रेस पहुंचने वाली फिलिस्तीनी मूल की पहली महिला बनीं।
इल्हान उमर : सोमालिया मूल की हैं। बचपन में ही शरणार्थी के रूप में अमेरिका आ गई थीं। कांग्रेस पहुंचने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं।
अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कॉर्तेज : प्यूर्तोरिको मूल की हैं। न्यूयॉर्क में पैदा हुईं।
अनाया प्रेस्ले : सिनसिनाटी में पैदा हुईं। मैसाच्युसेट्स से कांग्रेस पहुंचने वालीं पहली अफ्रीकी-अमेरिकन बनीं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Trump under fire for 'racist' attack on US congresswomen
Trump under fire for 'racist' attack on US congresswomen

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.