यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक और बस की भिड़ंत में 8 की मौत, 30 जख्मी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली.ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 जख्मी हैं। हादसा तड़के करीब 5 बजे हुआ। बस आगरा से नोएडा आ रही थी। रबूपुरा के पास ड्राइवर ने इससे नियंत्रण खो दिया और बस पीछे से ट्रक में टकरा गई।

जानकारी के मुताबिक, घायलों में 12 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गांववालों और पुलिस टीम ने यात्रियों को बस से निकाला। पिछले महीने भी यमुना एक्सप्रेसवे पर एम्बुलेंस और कार की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
क्षतिग्रस्त बस।
बस आगरा से नोएडा आ रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.