ढाका की 22 मंजिला इमारत में आग से 20 लोगों की मौत
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
ढाका.राजधानी ढाका में गुरुवार को 22 मंजिला इमारत में आग लगने से20 लोगोंके मारे जाने की खबर है। हादसे में 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में श्रीलंकाई नागरिक भी हैं। करीब 100 लोगों को बचाया गया है। दमकल की 21 गाड़ियां आग बुझा रहीं हैं। वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर और नौसेना कमांडो के तीन दल भीबचाव कार्य में जुटे हैं। आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों से भी इमारत पर पानी की बौछार की गई।
आग दोपहर 1 बजे बनानी इलाके के एफआर टावर की 6वीं मंजिल में लगी। धीरे-धीरे आग दूसरी मंजिलों पर भी फैल गई। पहले लोग बचाव की गुहार लगाने लगे, जब मदद नहीं मिली तो बचने के लिए इमारत से कूद गए। ऐसा करने में 7 लोगों की मौत हो गई। इमारत के अंदर13 शव मिले हैं। कई और लोगों के इमारत में फंसे होने की आशंका है। घायलों का इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। इमारत में कपड़े की दुकानें और इंटरनेट सेवा के ऑफिसहैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिकइमारत की ऊपरी मंजिलों पर लोगखिड़कियों से मदद के लिए पुकार रहे थे।कुछ लोगोंने इमारत के किनारे एक टेलीविजन केबल को नीचे गिरा दिया, जिससे वे नीचे आ सकें। बाद में उन्हें हेलिकॉप्टरों की मदद से बचाया गया, लेकिन सभी खुशकिस्मत नहीं थे। ढाकाफायर सर्विस और सिविल डिफेंस के निदेशक जुल्फिकार रहमान ने बताया कि हेलीकॉप्टर और सीढ़ी के जरिए 100 से ज्यादा लोगों को इमारत से बचाया गया है। हमारी टीम हर फ्लोर पर जांच कर रही है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
पिछले महीने ही ढाका के भीड़भाड़ वाले चौकाबाजार में एक अपार्टमेंट की इमारतों और रासायनिक गोदामों में आग लग गई थी। इसमें110 लोगों की जान गई थी।इससे 5 दिन पहले चटगांव झुग्गी में आग से 10 की मौत हुई थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं