माइक्रोसॉफ्ट ने कर्मचारियों से कहा- फूल्स डे पर बेमतलब के हंसी-मजाक से दूर रहें
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
सैन फ्रांसिस्को. माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों को इंटरनल मेमो जारी करके हिदायत दी है कि फूल्स डे (1 अप्रैल) पर वे कोई शरारत न करें। कंपनी ने सभी कर्मियों को बेवजह के हंसी मजाक से दूर रहने को कहा है। कंपनी का यह कदम विगत में हुई घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी तरह की हरकतों से 2013 मेंफूल्स डे पर गूगल और माइक्रोसाफ्ट के बीच पैदा तनाव हो गया था।फूल्स डे पर जोक्स के चलते कई बड़ी कंपनियों को भी शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं