शताब्दी में "मैं भी चौकीदार' लिखे कप में दे रहे थे चाय, ठेकेदार पर एक लाख जुर्माना
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. काठगोदाम-शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को "मैं भी चौकीदार' लिखे कप में चाय दी जा रही थी। एक यात्री द्वारा तस्वीर ट्वीट किए जाने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने पेंट्री ठेकेदार पर एक लाख रु. का जुर्माना लगाया है। पेंट्री से इन कपों को हटा दिया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं