राहुल गांधी अमेठी के साथ केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ेंगे: कांग्रेस
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्षराहुल गांधी दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की ओर से रविवार को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहागया किकेरल से लगातार आ रही कार्यकर्ताओं की मांग को देखते हुए उन्होंनेअमेठी के साथ हीवायनाड से भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री औरपार्टी के वरिष्ठ नेताएके एंटनी ने कहा कि कांग्रेस में लंबे समय के मांग उठ रही थी कि राहुल दक्षिण की किसी एक सीट से भी चुनाव लड़ें। कांग्रेस अध्यक्ष ने हमारी मांग स्वीकार कर ली है। वायनाड सीटकर्नाटक, तमिलनाडु और केरल का ट्राई जंक्शन है।
स्मृति से राहुल सबसे कम अंतर से जीते
अमेठी में राहुल के सामने भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी काे उतारा है। 2014 के लाेकसभा चुनाव में राहुल ने उन्हें 1.07 लाख वाेटाें से हराया था। हालांकि, राहुल की जीत का यह अंतर 2009 की तुलना में काफी कम था। तब राहुल 3.70 लाख वाेटाें से जीते थे। राहुल 2004 से लगातार तीन बार अमेठी से सांसद चुने जा चुके हैं। 2009 में वह 3.70 लाख वाेटाें से जीते थे। भाजपा ने 2014 में स्मृति ईरानी काे राहुल के सामने उतारा था। उस चुनाव में राहुल की जीत का अंतर घटकर 1.07 लाख ही रह गया था। 2004 में कांग्रेस का वाेट शेयर 66% और2009 में 71% था,लेकिन 2014 के चुनाव में यह 46% तक सिमट गया।
स्मृति हार कर भी अमेठी में सक्रिय रहीं
2004 में भाजपा का वाेट शेयर दहाई के आंकड़ेमें भी नहीं था, लेकिन 2014 में यह 37% हाे गया था। चुनाव हारने के बावजूद स्मृति अमेठी में लगातार सक्रिय रहीं औरभाजपा ने इस बार फिर उन्हें टिकट दिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं