42 घंटे से सड़क पर महिला खनिज अधिकारी; दिन-रात डटी रहीं, ट्रक-डंपर छोड़ भागे ड्राइवर

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

आलीराजपुर. खंडवा-वडोदरा राजमार्ग पर अवैध रेत परिवहन को रोकने के लिए महिला खनिज अधिकारी कामना गौतम करीबन 42 घंटे (गुरुवार सुबह 5 बजे से शुक्रवार रात 10 बजे) कोतवाली पुलिस थाने के सामने सड़क पर मोर्चा संभाले हुए हैं। हालांकि उनकी मदद के लिए न कलेक्टर आए और न प्रशासनिक अमला भेजा। एसपी विपुल श्रीवास्तव ने दो जवान जरूर भेजे। शुक्रवार रात 10 बजे बाद तक महिला अफसर डटी हुई थीं।

ये एरिया वैसे ही रात में सुरक्षित नहीं है। इधर, महिला अफसर के जज्बे के आगे कई ट्रक चालकों ने हार मान ली और वे ट्रक इधर-उधर खाली कर भाग गए। शुक्रवार को भी कोतवाली थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर बोरखड़ उमावि के आगे दीपा की चौकी और अकलू रोड पर 100 से अधिक रेत से भरे वाहन खड़े हुए थे।

रात 11 बजे भी मुस्तैद, भूख लगी तो चेकिंग पॉइंट पर खाना खाया
गुरुवार सुबह 5 बजे खनिज अधिकारी कामना गौतम दो होमगार्ड जवानों की सहायता से कोतवाली थाने के सामने डटी रहीं। दिनभर रेत वाहनों की जांच की। रेत वाहनों के चालक उनके थककर पॉइंट से हटने का इंतजार करते रहे। रात 11 बजे भी कामना गौतम मुस्तैदी के साथ रेत से भरे वाहनों की जांच करती नजर आईं। इस दौरान भूख लगी तो होटल से खाना बुलवाकर वहीं पर खा लिया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
गुरुवार रात करीब 11 बजे कोतवाली थाने के सामने इस तरह कार्रवाई करते नजर आई खनिज अधिकारी गौतम।
शुक्रवार दोपहर चांदपुर रोड पर सड़क के दोनों ओर करीब 100 ट्रक और डंपर रेत से भरे हुए खड़े थे। कई में ड्राईवर गायब थे। कुछ अपने वाहनों को इधर-उधर करने के फिराक में थे।
खनिज अधिकारी कामना गौतम गुरुवार सुबह से शुक्रवार देर रात कार्रवाई करती देखी गईं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.