सेंसर की गड़बड़ी की वजह से बोइंग 737 मैक्स विमान क्रैश हुआ था

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

न्यूयॉर्क. इथियोपियन एयरलाइंस के बोइंग 737 मैक्स-8 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह सेंसर की गड़बड़ी हो सकती है। प्लेन के ब्लैक बॉक्स से इस बात के संकेत मिले हैं। 10 मार्च को हुए प्लेन क्रैश में 157 लोग मारे गए थे। न्यूयॉर्क टाइम्स की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक विमान के स्वचालित एमसीएएस सिस्टम एंजल ऑफ अटैक सेंसर के फॉल्ट की वजह से सक्रिय हो गया था। ब्लैक बॉक्स से मिले डेटा की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक इस बात के आसार हैं कि एमसीएएस सिस्टम ने विमान के अगले हिस्से को नीचे की ओर धकेला। इसलिए प्लेन क्रैश हो गया।

737 मैक्स-8 विमान के सिस्टम के सॉफ्टवेयर में सुधार किया: बोइंग
एमसीएएस सिस्टम एंजल ऑफ अटैक सेंसर के डेटा के आधार पर काम करता है। यह सेंसर विमान के अगले हिस्से के पास हवा के स्तर को मापता है। हवाई सुरक्षा विशेषज्ञों, बोइंग के पूर्व कर्मचारियों और इसे सेंसर सप्लाई करने वाली कंपनियों ने विमान के सिस्टम में खामी पर चिंता जताई है।बोइंग के पूर्व इंजीनियर्स का कहना है कि यह चौंकाने वाली बात है कि बोइंग के विमान का अहम सिस्टम जो कि विमान को नीचे की ओर धकेलता है वो सिर्फ एक सेंसर के आधार पर सक्रिय हो जाता है।

बोइंग ने ब्लैक बॉक्स की जांच के तथ्यों पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। कंपनी का कहना है कि जब तक जांचकर्ता आधिकारिक रिपोर्ट जारी नहीं कर देते तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि, कंपनी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि 737 मैक्स-8 विमान के सिस्टम के सॉफ्टवेयर में सुधार किया गया है।

पिछले साल अक्टूबर में हुए बोइंग विमान हादसे की वजह भी सेंसर में गड़बड़ी होना बताई जा रही है। उस वक्त इंडोनेशिया की लायन एयर का विमान क्रैश हुआ था। तब 189 लोगों की जान गई थी। दोनों हादसों के बीच कनेक्शन सामने आने के बाद बोइंग पर दबाव बढ़ गया है।

अमेरिका, भारत समेत दुनिया के 57 देश बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों पर रोक लगा चुके हैं। यह विमान कंपनी के रेवेन्यू का प्रमुख जरिया है। बोइंग ने खुद भी इन विमानों के ऑर्डर फिलहाल रोक दिए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बोइंग कंपनी को इस साल 35000 करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतीकात्मक फोटो।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.