मोदी आज अरुणाचल से करेंगे पूर्वोत्तर में प्रचार अभियान की शुरुआत, असम में भी दो रैलियां
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
ईटानगर.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश से पुर्वोत्तर में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। यहां वे सबसे पहले आलो स्थित आईटीबीपी ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद असम के डिब्रूगढ़ और गोहपुर में भी उनकी दो रैलियां होनी हैं। दोनों राज्यों में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा।
भाजपा ने इस बार पूर्वोत्तर की 25 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। पिछली बार एनडीए को आठ सीटें मिली थीं। अरुणाचल की दो लोकसभा और 60 विधानसभा सीटों पर साथ मतदान होना है। दूसरी ओर, असम लोकसभा सीटों के लिहाज से सबसे बड़ा राज्य है, यहां 14 सीटों पर 11, 18 और 23 अप्रैल को वोटिंग होगी।
पूर्वोत्तर में कई दलों के साथ भाजपा का गठबंधन
पूर्वोत्तर के चुनाव प्रभारी राम माधव ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- ''भाजपा, एनपीपी, एनडीपीपी, एजीपी और बीपीएफ मिलकर असम, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल में कांग्रेस को हराएंगे। वहीं, त्रिपुरा में भाजपा आईपीएफटी और अन्य सहयोगी दलों के साथ लड़ेगी। सिक्किम में मुख्य विपक्षी दल एसकेएम हमारे साथ है।''
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं