जेल में बंद पूर्व मंत्री अमरमणि की बेटी को एक सीट पर दो पार्टियों ने दिया टिकट

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

लखनऊ.जेल में बंद पूर्व मंत्रीअमरमणि त्रिपाठी कीबेटी तनुश्री को महाराजगंज सीट से दो पार्टियों ने अपना उम्मीदवार बनाया है। पहलेशिवपाल यादव की पार्टीप्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने टिकट दिया, अबकांग्रेस ने भी उन्हें इसी सीट से प्रत्याशी बना दिया है।गुरुवार रात कांग्रेस ने 31 प्रत्याशियों की13वीं सूची जारी की। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा तनुश्री के नाम को लेकर हो रही है।

अमरमणि कवियत्री मधुमिता की हत्या के जुर्म मेंसजा काट रहे हैं। वहीं, भाई अमनमणि त्रिपाठी पर भीपत्नी सारा सिंह की हत्या का आरोप है। वहजेल भी जा चुका है। 2017 में विधानसभा चुनाव में अमनमणि जेल में था। उसने नौतनवा विधानसभा सीट से निर्दलीय चुना गया था।

लंदन से पढ़ीं तनुश्री, 20 अप्रैल को शादी
तनुश्री का जन्म 11 जनवरी 1990 को गोरखपुर में हुआ था। नैनीताल के सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद लंदन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर्स किया। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स किया। राजनीति का ककहरा तनुश्री ने अपने पिता से सीखा है। अब भाई अमनमणि के साथ पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

घर की परिस्थितियां देख छोड़ी थी नौकरी
तनुश्री ने मास्टर्स करने के बाद यूके की कंपनी 'के इंटरनेशनल' में नौकरीकर रही थीं। लेकिन, 2014 में घर की परिस्थितियां देखकर नौकरीछोड़करवापस आ गईं। अपनी छोटी बहन अलंकृता के साथ मिलकर भाई के लिए चुनाव प्रचार किया। उस वक्त पिता, मां और भाई तीनोंजेल में थे।

न कांग्रेस को थामा न शिवपाल को छोड़ा
अमनमणि का कहना है कि तनुश्री ने दोनों ही पार्टियों से टिकट मांगा था, लेकिन कांग्रेस उनकी प्राथमिकता थी। ऐसे में जब कांग्रेस की सूची में नाम आ गया है तो वे इसी टिकट परचुनाव लड़ेंगी।

तनुश्री ने पहले कहा था- मैंने टिकट नहीं मांगा
शिवपाल की पार्टी से टिकट मिलने के बाद तनुश्री ने मीडिया से कहा था-मैंने महाराजगंज सीट नहीं चुनी, इस सीट ने मुझे चुना है। जो भी हुआ अचानक हुआ। मैंने कभी टिकट नहीं मांगा,लेकिन टिकट मिला है तो मैं इसका स्वागत करती हूं और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भाई अमनमणि व बहन अलंकृता के साथ तनुश्री (बीच में)।
तनुश्री त्रिपाठी।
बहन अलंकृता के साथ तनुश्री त्रिपाठी।
तनुश्री त्रिपाठी।
बहन और भाई अमनमणि के साथ तनुश्री (बीच में)।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.