फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग के नियम सख्त करेगा, न्यूजीलैंड हमले की घटना के बाद उठ रहे थे सवाल
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
सैन फ्रांसिस्को. फेसबुक अपने लाइव स्ट्रीमिंग फीचर से जुड़े नियम सख्त करेगा। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट नहीं बताया है कि इसके लिए वह क्या कदम उठाएगा। 15 मार्च को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर की 2 मस्जिदों में जुटे लोगों पर फायरिंग कर हमलावर ने 50 लोगों को मार दिया था। हमलावर ने घटना को फेसबुक पर लाइव किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं