कांग्रेस ने 31 नाम तय किए, जोधपुर से गहलोत के बेटे और बाड़मेर से मानवेंद्र सिंह को टिकट

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 31 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कांग्रेस ने राजस्थान की 19 सीटों और गुजरात, उप्र की 6-6 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जोधपुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता के जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र को बाड़मेर से टिकट मिला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह अलवर और पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल जयपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने जिन 31 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, 2014 में सभी सीटोंपर भाजपा ने जीत हासिल की थी।

राजस्थान:

सीट प्रत्याशी 2014 में कौन जीता
बीकानेर मदनगोपाल मेघवाल भाजपा
चुरू रफीक मंडेलिया भाजपा
झुनझुनू श्रवण कुमार भाजपा
सीकर सुभाष महारिया भाजपा
जयपुर ज्योति खंडेलवाल भाजपा
अलवर जितेंद्र सिंह भाजपा
भरतपुर अभिजीत कुमार जाटव भाजपा
कारौली-धोलपुर संजय कुमार जाटव भाजपा
दौसा सविता मीणा भाजपा
टोंक-सवाई माधवपुर नमो नारायण मीणा भाजपा
नागौर ज्योति मिर्धा भाजपा
पाली बद्री राम जाखड़ भाजपा
जोधपुर वैभव गेहलोत भाजपा
बाड़मेर मानवेंद्र सिंह भाजपा
जालौर रतन देवासी भाजपा
उदयपुर रघुवीर सिंह मीणा भाजपा
बांसवाड़ा ताराचंद भागौरा भाजपा
चित्तौड़गढ़ गोपाल सिंह इदवा भाजपा
कोटा रामनारायण मीणा भाजपा

गुजरात:

सीट प्रत्याशी 2014 में कौन जीता
पाटन जगदीश ठाकोर भाजपा
राजकोट ललित कगथरा भाजपा
पोरबंदर ललित वसोया भाजपा
जूनागढ़ पुंजाभाई वंश भाजपा
पंचमहल वीके खंत भाजपा
वलसाड़ जीतू चौधरी भाजपा

उत्तर प्रदेश:

सीट प्रत्याशी 2014 में कौन जीता
संभल मेजर जेपी सिंह भाजपा
शाहजहांपुर ब्रह्म स्वरूप सागर भाजपा
झांसी शिव शरण कुशवाह भाजपा
फूलपुर पंकज निरंजन भाजपा
महाराजगंज तनुश्री त्रिपाठी भाजपा
देवरिया नियाज अहमद भाजपा


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Congress releases list of 31 candidates for the upcoming LokSabha Elections2019

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.