प्रियंका का आज फैजाबाद से अयोध्या तक 47 किमी का रोड शो, हनुमानगढ़ी में दर्शन भी करेंगी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

अयोध्या. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के तीन दिवसीय उत्तरप्रदेशदौरे का शुक्रवार को आखिरी दिन है। वे आजयहांफैजाबाद केकुमारगंज से अयोध्या के हनुमानगढ़ी तक रोड शो करेंगी। इस दौरानवे चार जगहनुक्कड़ सभाएं और नौजगहकार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगी।यह रोड शो करीब 47 किलोमीटर का होगा। प्रियंकामां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी होते हुए कुमारगंज पहुंच रही हैं।

भाजपा के गढ़ में साढ़े पांच घंटे रहेंगी प्रियंका
अयोध्या, भाजपा की सत्ता का केंद्र है। ऐसे में वे यहां करीबसाढ़े पांच घंटे रहेंगी। रोड शो की कमान कांग्रेस प्रत्याशी औरपूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री संभाल रहे हैं। प्रियंका रामलला तो नहीं जाएंगी, लेकिन हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना करेंगी। कुछ संतों ने प्रियंका के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था किप्रियंका हनुमानगढ़ी आएं तो उन्हेंऐलान करना चाहिए कि उनकी सरकार बनने पर राम मंदिर बनेगा।

गंगा यात्रा के बाद अब रामनगरी में प्रियंका
प्रियंका गांधी वाड्रा ने 18 मार्च को प्रयागराज के मनैया घाट से गंगा यात्रा की शुरूआत की थी। इस दौरान उन्होंनेसॉफ्ट हिंदुत्व के जरिए भाजपा को घेरा। उन्होंने संगम परबड़े हनुमान की पूजा-अर्चना की तो अक्षयवट के दर्शन किए थे। प्रियंका ने बोट यात्रा कर मंदिर से लेकर मजार पर गई थी। गांधी-नेहरूपरिवार से 2016 में राहुल ने अयोध्या का दौरा किया था और अब प्रियंका जा रही हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रियंका गांधी वाड्रा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.