जेट एयरवेज एक अप्रैल से दोबारा शुरू करेगा भोपाल-मुंबई मॉर्निंग फ्लाइट
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
भोपाल। जेट एयरवेज 1 अप्रैल से राजाभोज एयरपोर्ट से मुंबई के लिए मॉर्निंग फ्लाइट दोबारा शुरू करेगा। जबकि दिल्ली के लिए 168 सीटर बोइंग के स्थान पर एटीआर 72 सीटर फ्लाइट संचालित करेगा। जेट एयरवेज ने मुंबई फ्लाइट शुरू करने और दिल्ली रूट पर एटीआर 72 अ़ॉपरेट करने की जानकारी राजाभोज एयरपोर्ट प्रशासन काे मंगलवार को भेज दी है।
जेट एयरवेज के एरिया सेल्स मैनेजर (एमपी) तारिक अब्बासी ने बताया कि कंपनी 1 अप्रैल से भोपाल-मुंबई रूट पर 168 सीटर बोइंग के साथ फ्लाइट अ़ॉपरेशनशुरू करेगा। जबकि दिल्ली के लिए 168 सीटर बोइंग के स्थान 72 सीटर एटीआर विमान संचालित करेगा। उन्ह बताया कुछ दिनाें पहले कंपनी ने भाेपाल से मुंबई रूट पर सुबह और शाम काे फ्लाइट अ़ॉपरेशनअस्थाई रूप से बंद कर दिया था, लेकिन 1 अप्रैल से भाेपाल से मुंबई जाने वाली सुबह की फ्लाइट बोइंग विमान के साथ शुरू करने का फैसला किया है। गाैरतलब है जेट एयरवेज ने दाे सप्ताह पहले भाेपाल से मुंबई और दिल्ली के लिए सुबह जाने वाली फ्लाइट स्थाई रूप से बंद करने का निर्णय लिया था।
यह रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल
- मुंबई-भाेपाल सुबह 5.30 सुबह 7.15
- भाेपाल-मुुंबई सुबह 7.45 सुबह 9.20
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं