भारतीय दंपती पर चाकू से हमला, पति की मौत; सुषमा ने अफसरों से कहा- बच्चों का ध्यान रखें

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. जर्मनी के म्यूनिख में भारतीय दंपती पर जानलेवा हमला हुआ। इसमें प्रशांत बासारुर की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी स्मिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। शनिवार को यह जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर दी।स्वराज ने बताया कि मैंने म्यूनिख में मौजूद भारतीय अधिकारियोंसे कहा है कि दंपती के दोनों बच्चों का ध्यान रखें।

पत्नी की हालत स्थिर, परिजनों को जर्मनी भेजेगा भारत

स्वराज ने लिखा, ''भारतीय दंपत्ति प्रशांत और स्मिता बासारुर पर म्यूनिख के पास प्रवासी नागरिक ने चाकू से हमला किया। दुर्भाग्य से प्रशांत की इस हमले में जान चली गई जबकि स्मिता की हालत अब स्थिर है। हम प्रशांत के भाई को जर्मनी भेजने का प्रबंध कर रहे हैं। मैं पीड़ित परिवार के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करती हूं।''

यूजर ने सुषमा से पूछा- इतनी संवेदनशील नेता क्यों?

इस दौरान ट्विटर पर एक यूजर ने स्वराज से पूछा, ''वह भाजपा की सबसे ज्यादा संवेदनशील नेता क्यों हैं?'' तो इसके जवाब में मंत्री ने कहा, ''क्योंकि मैं विदेशों में मौजूद भारतीयों और उनसे जुड़े मामलों की चौकीदारी कर रही हूं।''

अधिकांश भाजपा नेताओं ने नाम के आगे लगाया चौकीदार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले "मैं भी चौकीदार" अभियान की शुरुआत की। इसके बाद अधिकांश भाजपा नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार लगाना शुरू कर दिया है।प्रधानमंत्री ने यह अभियानकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' के नारे के विरोध में शुरू किया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.