छपरा से सूरत जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतरी, 4 यात्री घायल
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
छपरा. बिहार के छपरा में रविवार को ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसा, छपरा के गौतम स्थान के नजदीक हुआ। ट्रेन छपरा से सूरत जा रही थी। फिलहाल, 4 यात्रियों के घायल होने की खबर है। रेलवे के अधिकारियों नेमौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना के बाद रेलवे नेरूट पर अप-डाउन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं