कोलकाता का पहला विकेट गिरा, लमिछने ने निखिल नाइक को पवेलियन भेजा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क. आईपीएल के 10वें मैचमें फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने टीम में चार बदलाव किए। उसने हनुमा विहारी, हर्षल पटेल, क्रिस मॉरिस और संदीप लमिछने को टीम में लिया। वहीं, कोलकाता ने चोटिल सुनील नरेन की जगह निखिल नाइक को टीम में लिया।

कोलकाता की टीम शुरुआती दोनों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, दिल्ली की टीम एक जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है। दिल्ली ने पहले मैच में मुंबई को हराया था। जबकि, दूसरे मुकाबले में उसे चेन्नई ने शिकस्त दी थी। वहीं, कोलकाता ने हैदराबाद और पंजाब को हराया है।

दोनों टीमें :
दिल्ली कैपिटल्स :श्रेयस अय्यर (कप्ताान), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत, कॉलिन इनग्राम, हनुमा विहारी, क्रिस मॉरिस, संदीप लमिछने, कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा।

कोलकाता नाइटराइडर्स :दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, शुभमन गिल, नितिश राणा, आंद्रे रसेल,निखिल नाइक, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, लॉकी फर्गुसन, प्रसिद्ध कृष्णा।

दिल्ली में दोनों टीमों के आंकड़े

टीम उच्चतम स्कोर न्यूनतम स्कोर
कोलकाता 169/6 vs दिल्ली (2008) 137/9 vs दिल्ली (2010)
दिल्ली 231/6 vs पंजाब (2011) 66/10 vs मुंबई (2017)


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
टॉस के दौरान दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर और कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक।
IPL 2019 Delhi vs Kolkata, 10th Match Live Score, News and Updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.