देश में 25 वर्षों में औसत आयु 8.4 साल बढ़ी, बिहार में पुरुषों से कम जीती हैं महिलाएं

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

भास्कर रिसर्च.देश के लोगों की औसत आयु (जीवन प्रत्याशा) पिछले 25 वर्षों में 8.4 साल बढ़ गई है। 1991 में लोगों की जीवन प्रत्याशा 60.3 थी, जो 2016 में बढ़कर 68.7 वर्ष हो गई है। खास बात यह है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं की औसत आयु में ज्यादा सुधार हुआ है।


1993 से 97 के बीच पुरुषों की औसत आयु 60.4 वर्ष और महिलाओं की औसत आयु 61.8 वर्ष थी। 2012 से 2016 के बीच यह बढ़कर क्रमश: 67.4 वर्ष और 70.2 वर्ष हो गई। यानी पुरुषों की औसत आयु इन वर्षों में सात साल बढ़ी, जबकि इसी दौरान महिलाओं की औसत आयु 8.4 साल बढ़ गई। देश में बिहार एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां महिलाओं की औसत आयु पुरुषों से कम है। बिहार में पुुरुषों की औसत आयु 68.9 वर्ष है, जबकि महिलाओं की औसत आयु 68.5 है।


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा हाल ही में जारी हैंडबुक स्टेटिस्टिक्स 2019 के आंकड़ों में यह बात सामने आई है। राज्यों के हिसाब से देखें तो देश में पुरुषों की सबसे कम औसत आयु छत्तीसगढ़ में (63.6 वर्ष) है। पुरुषों की औसत आयु के मामले में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ हमेशा से ही पीछे रहे हैं।


1991 में यहां (तब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ संयुक्त थे) पुरुषों की औसत आयु देश में सबसे कम 55.6 वर्ष थी। तब यहां महिलाओं की औसत आयु पुरुषों से भी कम 55.2 वर्ष थी। फिलहाल महिलाओं की सबसे कम औसत आयु उत्तर प्रदेश में (65.6 वर्ष) है। पुरुषों की औसत आयु के मामले में दिल्ली सबसे आगे है, जहां इनकी औसत आयु (72.7 वर्ष) है। महिलाओं की सर्वाधिक औसत आयु केरल में (77.9 वर्ष) है।

सबसे अधिक जीवन प्रत्याशा वाले तीन राज्य

राज्य पुरुष महिला
दिल्ली 72.7 75.9
केरल 72.2 77.9
जम्मू-कश्मीर 71.6 76.2

सबसे कम जीवन प्रत्याशा वाले तीन राज्य

राज्य पुरुष महिला
छत्तीसगढ़ 63.6 66.8
मध्यप्रदेश 63.7 67.2
उत्तर प्रदेश 63.9 65.6

sundayjacket

इन राज्यों में यह स्थिति

राज्य पुरुष महिला
बिहार 68.9 68.5
झारखंड 67.8 68
राजस्थान 66.1 70.7
गुजरात 67.4 71.8
पंजाब 71 74.2
हरियाणा 67.2 72
महाराष्ट्र 70.8 73.7


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Average life span increased by 8.4 years in 25 years

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.