मलिंगा की आखिरी गेंद नो-बॉल थी, लेकिन अंपायर ने नहीं दिया; इससे बेंगलुरु हार गया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल के 7वें मुकाबले में छह रन से हराया दिया। बेंगलुरु को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन बनाने थे। उसने मलिंगा के पहले पांच गेंद पर 10 रन बना लिए थे। आखिरी गेंद पर शिवम दुबे स्ट्राइक पर थे। मैच को टाई कराने के लिए उन्हें छह रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। हालांकि, मलिंगा की यह गेंद नो-बॉल थी। उनका पैर पॉपिंग क्रीज (गेंदबाजी साइड की क्रीज) से बाहर था, लेकिन अंपायर इसे नहीं देख सके। इससे बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं