जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार में सिलेंडर फटने से धमाका, पास से गुजर रहा था सीआरपीएफ का काफिला
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
बनिहाल. यहां श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर जवाहर टनल के पास एक कार में सिलेंडर फटने से धमाका हो गया। जिस वक्त यह धमाका हुआ, वहां पास से केंद्रीयरिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) काकाफिला गुजर रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।सीआरपीएफ के काफिले में शामिल एक बस के शीशे भी टूटे। मामले की जांच चल रहीहै कि ड्राइवर धमाके से पहले भागा या फिर बाद में औरइसमेंआतंकीहाथ है या नहीं।
पुलवामा फिदायीन हमले में 40 जवान शहीद हुए थे
इसी साल 14 फरवरी को भी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर एक फिदायीन हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।आतंकी ने विस्फोटक से भरी कार को सीआरपीएफ काफिले की एक बस से टकरा दिया था। आतंकी ने 80 किलो हाई-ग्रेड आरडीएक्स का इस्तेमाल किया था।
कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों पर पिछले तीन दशकों में यह सबसे बड़ा हमला था। पुलवामा में सीआरपीएफ के 78 वाहनों का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था और इसमें 2500 से ज्यादा जवान शामिल थे। जैश के आतंकी ने कार में आरडीएक्स रखकर काफिले की 5वीं बस को निशाना बनाया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं